shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

शैक्षणिक संस्था किड्स ने पूरे बंगाल में किया स्टूडेंट इवैल्यूएशन एग्जाम का आयोजन

1 min read

:आज आसनसोल के रेल पार इलाके में स्थित रहमानिया हाई स्कूल में स्टूडेंट इवैल्यूएशन टेस्ट का आयोजन किया गया कोलकाता की एक शैक्षणिक संस्था किड्स द्वारा साल 2004 से लगातार इस तरह के परीक्षाओं का आयोजन किया जाता रहा है इसका उद्देश्य कक्षा 9 से लेकर 12 तक के विद्यार्थियों को उनके सिलेबस के साथ-साथ कॉम्पिटेटिव एक्जाम के लिए भी तैयार करना है उनको कॉम्पिटेटिव एक्जाम की परीक्षा का वह माहौल देना है ताकि जब यह विद्यार्थी कॉम्पिटेटिव एक्जाम के लिए परीक्षा दें तो उनके लिए वह माहौल नया महसूस ना हो इस उद्देश्य को सामने रखते हुए किड्स नामक शैक्षणिक संस्था की तरफ से 2004 से इस तरह का आयोजन किया जा रहा है आज पश्चिम बर्दवान जिले में आसनसोल के रहमानिया स्कूल और रानीगंज में भी इसका आयोजन किया गया रहमानिया स्कूल में तकरीबन 650 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी इस बारे में जब हमने किड्स के आसनसोल के कोऑर्डिनेटर इम्तियाज अहमद अंसारी से बात की तो उन्होंने कहा की साल 2004 से किड्स नामक इस संस्था की तरफ से पूरे बंगाल में बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए इस तरह के इवैल्यूएशन टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस पूरे संगठन के प्राण पुरुष रिजवान अहमद है जिन्होंने बच्चों के शैक्षणिक विकास को ही अपने जीवन का मकसद ऐसा बना लिया है और इसमें उनकी पूरी टीम उनकी मदद कर रही है इम्तियाज अहमद अंसारी ने बताया कि आज रहमानिया स्कूल में 650 के लगभग बच्चे इस परीक्षा को दे रहे हैं इनमें बांग्ला हिंदी उर्दू सभी माध्यमों के बच्चे हैं जो यह परीक्षा दे रहे हैं उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि इस परीक्षा में छात्रों से ज्यादा छात्राएं परीक्षा देने के लिए आईं हैं और उनके अभिभावक भी अपने बच्चों को इस परीक्षा में प्रवेश कराने के लिए काफी उत्साहित है उन्होंने कहा कि पूरे बंगाल में तकरीबन 11000 के लगभग विद्यार्थी आज इस परीक्षा को दे रहे हैं और कक्षा 9 और 10 तथा कक्षा 11 और 12 से 30, 30 बच्चों का परीक्षा के बाद उनके प्राप्त नंबरों के आधार पर चयन किया जाएगा और उनको कोलकाता में किड्स के द्वारा बच्चों को रखकर उनकी सारी जिम्मेदारी उठाकर तालीम दी जाएगी उनके रहने खाने शिक्षा की सारी जिम्मेदारी किड्स की होगी और 24 घंटे के लिए हर विभाग के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों को रखा जाएगा ताकि यह बच्चे कहीं से भी पीछे ना रहे उन्होंने रहमानिया स्कूल में परीक्षा के आयोजन में सहयोग के लिए रहमानिया स्कूल के टीचर इंचार्ज इरशाद आलम को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस परीक्षा के आयोजन में पूरा सहयोग किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page