पश्चिम बर्धमान जिले में कारखानों को बचाने की मांग पर वामपंथियों ने निकाली पदयात्रा
1 min read
:पश्चिम बर्धमान जिले में कारखानों को बचाने और युवाओं को रोजगार देने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर्यावरण को बचाने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है आज जमुरिया में सीटु की तरफ से पानिहाटी वर्कशॉप से ऐसी ही एक पदयात्रा शुरू हुई जो जमुरिया बाजार के रास्ते जमुरिया ग्राम अकलपुर ब्रिज होते हुए शिवडांगा और चांदा मोड तक आई। यहां वामपंथी नेता मीनाक्षी मुखर्जी तापस कवि गौरांग चटर्जी सहित बड़ी संख्या में वामपंथी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे पदयात्रा में शामिल नेताओं ने पश्चिम बर्धमान जिले में लगातार कारखाने बंद होने पर अपनी चिंता जताई और कहा कि एक समय इन कारखानों की वजह से इस जिले की अर्थव्यवस्था चल रही थी लेकिन आज इन कारखानों की हालत से बेहद जर्जर हो चुकी है लेकिन ना तो केंद्र सरकार और ना ही पश्चिम बंगाल राज्य सरकार को इसकी कोई चिंता है इसके अलावा उन्होंने दामोदर अजय जैसी नदियों को लेकर भी अपनी चिंता जताई और कहा कि इन नदियों के पानी को प्रदूषित किया जा रहा है वहीं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी वामपंथी नेताओं ने चिंता जताई और कहा कि आज पूरे बंगाल के साथ-साथ इस जिले में भी महिलाएं कहीं पर भी सुरक्षित नहीं है उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर भी केंद्र और राज्य सरकार की आलोचना की और कहा कि आज शिक्षित युवा बेरोजगार घूम रहा है क्योंकि नीति निर्धारक रोजगार के अवसर पैदा करने को अपनी प्राथमिकता नहीं समझते उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय संसाधनों के निजीकरण का भी विरोध किया और कहा कि यही बेरोजगारी की एक मुख्य वजह है












