मंत्री मलय घटक ने नियामतपुर में ईएसआई हॉस्पिटल के नए डिस्पेंसरी का किया उद्घाटन
1 min read
:आज कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के नियामतपुर इलाके में ईएसआई हॉस्पिटल के नए डिस्पेंसरी का उद्घाटन किया गया इस मौके पर यहां राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे उन्होंने इस नए डिस्पेंसरी का उद्घाटन किया फिलहाल इस नए डिस्पेंसरी में दो डॉक्टर और कुछ नर्स उपलब्ध रहेंगे और कुल्टी क्षेत्र के जो लोग ईएसआई की सेवा पा सकते हैं उनको नियामतपुर के इस डिस्पेंसरी से वह सेवा उपलब्ध कराई जाएगी इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए मलय घटक ने कहा कि 2011 से पहले राज्य में श्रम विभाग के बारे में किसी को पता भी नहीं था लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श्रम विभाग पर काफी जोर दिया और असंगठित तथा संगठित दोनों क्षेत्र के श्रमिकों के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास शुरू हुआ इसी का नतीजा है कि आज श्रम विभाग की तरफ से श्रमिकों को ईएसआई की इतनी अच्छी चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जा रही है उन्होंने कहा कि आज ईएसआई हॉस्पिटल में जिस स्तर की चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जाती है वह किसी बड़े नर्सिंग होम से कम नहीं है वहां पर विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित रहते हैं चिकित्सा कर्मी हैं विभिन्न प्रकार की जटिल बीमारियों की जांच के लिए अत्याधुनिक यंत्र लगाए गए हैं और यह सब कुछ हुआ है क्योंकि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य के लोगों के स्वास्थ्य को लेकर बेहद गंभीर है यही वजह है कि आसनसोल जिला अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाया गया है और बहुत जल्द आसनसोल के ईएसआई हॉस्पिटल में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भी बनेगा इसकी भी स्वीकृति मिल चुकी है यह काम भी बहुत जल्द शुरू हो जाएगा उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं टेक्नो इंडिया द्वारा आसनसोल में एक और मेडिकल कॉलेज अस्पताल बनाया जाएगा आज नियामतपुर में ईएसआई हॉस्पिटल का यह डिस्पेंसरी खुल गया इससे इस क्षेत्र के लोगों को अब अपनी छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए आसनसोल के ईएसआई हॉस्पिटल दौड़ना नहीं पड़ेगा












