आईएसएफ नेता तथा भांगड़ विधायक नौशाद सिद्दीकी ने बाराबनी पंहुचकर कहा कोई जगह नहीं होता किसी पार्टी का गढ़
1 min readबाराबनी :
भांगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक नौशाद सिद्दीकी तथा आईएसएफ नेता आज बाराबनी पहुंचे। यहां पत्रकारों से बात करते हुए नौशाद सिद्दीकी ने बताया कि आज काजी नज़रुल इस्लाम की याद में एससी एसटी माइनॉरिटी संस्था द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जहां वह काजी नज़रुल इस्लाम को नमन करने आए हैं बाराबनी को टीएमसी का गढ़ कहे जाने पर उन्होंने कहा कि कोई जगह किसी का गढ़ नहीं होता जहां जनता का समर्थन मिलता है वहीं पर पार्टी को सफलता मिलती है। दूसरी तरफ एआइएमआइएम के साथ आगामी चुनाव में गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्ष हर पार्टी के साथ वह जुड़ने को तैयार हैं उनका एक ही मकसद है वह भाजपा को रोकना चाहते हैं और जो पार्टी बीजेपी को बंगाल में लेकर आई है उसे भी रोकना होगा वही हुमायूं कबीर के साथ आगमी चुनाव में गठबंधन के सवाल पर नौशाद सिद्दीकी ने साफ कह दिया कि जब तक हुमायूं कबीर अपने 30 तथा 70% वाले बयान के लिए सबके सामने यह नहीं कहते कि उन्होंने गलत कहा था तब तक उनसे बातचीत भी नहीं होगी गठबंधन करना तो दूर की बात है वही एसआईआर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि किसी भी अवैध वोटर का नाम नहीं रहना चाहिए लेकिन अगर एक भी योग्य मतदाता का नाम कटा तो वह खुद उसके लिए सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ेंगे।












