बालु के अवैध कारोबार के खिलाफ अग्निमित्रा पाल ने थाने में दर्ज की शिकायत
1 min read*
* :डामरा घाट पर बालू के अवैध कारोबार का आरोप लगाते हुए आज अग्निमित्रा पाल ने सुबह-सुबह डामरा घाट पर पहुंचकर बालू के कई डंपरों को रोक दिया इसके बाद उन्होंने वहां पर काफी देर तक अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया और जब पुलिस वहां पर पहुंची तो पुलिस के साथ भी उनकी बहस हुई है इसके बाद वह आसनसोल साउथ थाना पहुंची और इस समय भी उनके साथ भाजपा समर्थक उपस्थित थे इन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से बालू का अवैध कारोबार चल रहा है और इसके खिलाफ अग्निमित्रा पाल द्वारा आसनसोल साउथ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सब पता है क्योंकि वह पुलिस मंत्री और गृह मंत्री भी हैं उन्हें पता है कि किस तरह से उनके स्थानीय नेताओं द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से बालू का अवैध कारोबार किया जा रहा है जिस वजह से आज इस जिले में दामोदर नदी का अस्तित्व संकट में आ गया है उन्होंने कहा कि बालु के अवैध उत्खनन की वजह से काला झरिया में पीएचई का पाइप लाइन टूट कर गिर गया लोगों को पानी नहीं मिल रहा है लेकिन बालू का अवैध कारोबार रुक नहीं रहा है क्योंकि इसमें टीएमसी के बड़े नेता और पुलिस प्रशासन के लोग शामिल हैं उन्होंने कहा कि आज इसे लेकर उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दर्ज की है अब यह मामला अदालत में जाएगा और वह यह सुनिश्चित करेंगे कि इस अवैध कारोबार में जो भी जुड़े हुए हैं उनको कड़ी से कड़ी सजा मिले












