7 दिसंबर को गिरजा मोड़ पर होगी टीएमसी की विशाल सभा
1 min read*
* :आसनसोल के राहालेन इलाके में स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में आज तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक एक और ब्लॉक दो अध्यक्ष गुरदास चटर्जी और अनिमेष दास पत्रकारों से रूबरू हुए उन्होंने कहा कि 29 तारीख को भाजपा द्वारा गिरजा मोड इलाके में एक जनसभा का आयोजन किया गया था जहां पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य के अलावा इस जिले के भी तमाम भाजपा नेता मौजूद थे सभा मंच से भाजपा नेताओं द्वारा टीएमसी और राज्य सरकार के खिलाफ ऐसी कई बातें कही गई जो बिल्कुल झूठ थी उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा झूठ की बुनियाद पर राजनीति करती है और 29 तारीख की जनसभा से भी उन्होंने टीएमसी और राज्य सरकार के संदर्भ में कई झूठी बातें लोगों को बताईं। गुरदास चटर्जी ने कहा कि आगामी 7 दिसंबर को गिरजा मोड़ के उसी स्थान पर टीएमसी की तरफ से एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा गुरदास चटर्जी का कहना था कि भाजपा के जनसभा में लोगों को पैसे देकर लाना पड़ा था लेकिन 7 तारीख को टीएमसी की जनसभा में इस क्षेत्र की जनता अपने आप आएगी क्योंकि उन्हें टीएमसी के विकास कार्यों पर भरोसा है। उन्हें उम्मीद है कि 7 तारीख की जनसभा में कम से कम 30000 लोग आएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव से पहले कहां जा रहा था कि एनडीए के सरकार बनी तो गरीब मजलूमों की सरकार बनेगी लेकिन एनडीए की सरकार बनते ही वहां गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर चलने लगे इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा किसके साथ है












