वक्फ को लेकर दानिश अजीज ने टीएमसी पर साधा निशाना कहा राज्य में चल रही है बिजेमुल की सरकार
1 min read
:ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तहादुल मुस्लमीन के पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष दानिश अजीज ने आज जारी एक वीडियो वार्ता के जरिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार द्वारा वक्फ कानून लाने की बात कही जा रही थी तब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी सरकार ने विरोध किया था और कहा था कि भले ही केंद्र सरकार द्वारा जबरदस्ती इसे संसद के दोनों सदनों में पारित करवा कर कानून बना दिया गया हो लेकिन पश्चिम बंगाल में वह इसे लागू होने नहीं देंगे लेकिन अभी कुछ दिनों पहले राज्य सरकार ने इसे पश्चिम बंगाल में लागू करने पर सहमति जता दी है दानिश अजीज ने कहा कि एक बार फिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बंगाल सरकार ने इस राज्य के लोगों और खासकर अल्पसंख्यक लोगों के साथ दगा किया है उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नहीं है कि जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने किसी कहे वादे से पलट गई हो उन्होंने कहा था कि वह अपने राज्य में एस आई आर लागू होने नहीं देंगी लेकिन पश्चिम बंगाल में यह लागू भी हो गया और उसकी प्रक्रिया भी चल रही है अब तो यह प्रक्रिया अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुकी है ठीक उसी तरह वक्फ को लेकर भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कहा था कि वह पश्चिम बंगाल में इसे लागू होने नहीं देंगी लेकिन यह भी लागू हो गया और पश्चिम बंगाल सरकार ने इस पर अपनी स्वीकृति भी दे दी दानिश अजीज ने कहा कि यही वजह है कि वह हमेशा कहते हैं कि पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच अंदर ही अंदर सांठ गांठ है और इसीलिए उन्हें बीजेमुल कहा जाता है दानिश अजीज ने कहा कि लेकिन उनकी पार्टी बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में खामोश नहीं बैठेगी और अल्पसंख्यक समुदाय के मदरसों कब्रिस्तान मस्जिदों के साथ खिलवाड़ को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी इसके लिए संसद से लेकर सड़क तक लोकतांत्रिक तरीके से उनकी पार्टी इसका विरोध करेगी और आने वाले 2026 के विधानसभा चुनाव में जनता ममता बनर्जी और टीएमसी को इस दगा का जवाब जरूर देगी। दानिश अजीज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि एक बार फिर साबित हो गया कि टीएमसी भाजपा और आरएसएस आपस में मिले हुए हैं












