2026 में हज पर जाने वाले श्रद्धालुओं को रविंद्र भवन में दिया गया प्रशिक्षण
1 min read
:आसनसोल के रविंद्र भवन में आज 2026 में जो श्रद्धालु हज के लिए जाएंगे उनको प्रशिक्षण दिया गया पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से इस तरह के दो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है आज पहला प्रशिक्षण शिविर रविंद्र भवन में आयोजित किया गया जहां पर पश्चिम वर्धमान और पूरुलिया जिले से हज पर जाने वाले 200 श्रद्धालुओं को प्रशिक्षण दिया गया इस बारे में माइनॉरिटी अफेयर्स के पश्चिम बर्धमान जिले के डिस्टिक ऑफीसर कौशिक मुखर्जी ने कहा कि पश्चिम बर्धमान और पुरुलिया जिले से हज पर जाने वाले 200 श्रद्धालुओं को आज प्रशिक्षण दिया गया उन्होंने कहा कि इस दौरान पश्चिम बंगाल हज कमेटी के वरिष्ठ अधिकारी पश्चिम वर्धमान जिले के एडीएम के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे यहां पर 2026 में हज पर जाने वालेश्रद्धालुओं को प्रशिक्षण दिया गया वहीं शिविर में मौजूद आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक ने कहा कि अलग-अलग संस्थाओं की तरफ से हज पर जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रशिक्षण दिया जाता है लेकिन यह सरकारी प्रशिक्षण है इस तरह के दो प्रशिक्षण शिविर लगाए जाते हैं आज उनमें से पहले लगाया जा रहा है जहां पर पश्चिम वर्धमान और पूर्णिया जिले के 200 श्रद्धालुओं को प्रशिक्षण किया गया। आज के इस प्रशिक्षण शिविर में डिप्टी मेयर वसीम उल हक के अलावा डॉक्टर जीशान इलाही शाहिद परवेज़ आदि भी मौजूद थे












