कृष्णा प्रसाद ने भाजपा कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला कहा पूरा भाजपा परिवार है उनके साथ
1 min read
:आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने कल आसनसोल के कल्ला इलाके में स्थित अपने आवासीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया था और इस बात की घोषणा की थी कि 29 नवंबर से वह फिर से राजनीति में सक्रिय होने वाले हैं उन्होंने एक घोषणा की थी कि गिरजा मोड़ में 29 तारीख को एक विशाल समावेश का आयोजन किया जाएगा जहां इस जिले के विभिन्न इलाकों से आए हजारों की तादाद में लोग भाजपा में शामिल होंगे आज एक बार फिर कृष्णा प्रसाद अपने सोशल मीडिया पेज पर लाइव आए और उन्होंने एक बार फिर अपनी बात को दोहराया उन्होंने कहा कि जैसा कि उन्होंने कल ही ऐलान किया था अगले साल यानी 2026 के 25 नवंबर को वह 501 जोड़ों की शादी का इंतजाम करेंगे शादी में नई दुल्हन को जो चीजें दी जाती है उन सारी सामग्रियों का इंतजाम किया जाएगा चाहे वह रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीज हो या गहने हो सारी चीजें उन्हें प्रदान किया जाएगा इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि 12 जनवरी 2026 से 5 वकीलों की निगरानी में शादी के लिए जो आवेदन आएंगे उनकी जांच की जाएगी और लड़का और लड़की दोनों ही पक्षों की जांच के उपरांत शादी को अंतिम रूप दिया जाएगा यह शादी 25 नवंबर 2026 को होगी जहां एक साथ 501 जोड़ों का सामूहिक विवाह किया जाएगा लेकिन पंजीकरण की प्रक्रिया 12 जनवरी 2026 से शुरू होगी एक महीने तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी फिर जून महीने से यह प्रक्रिया फिर से शुरू होगी और सिर्फ शादी ही नहीं सभी शादियों का बाकायदा रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा दूसरी तरफ उन्होंने कहा की 25 नवंबर को सामूहिक विवाह से पहले 7 दिनों तक श्रीमद् भागवत पाठ का आयोजन किया जाएगा जिसमें इस देश के सभी श्रद्धेय साधु संत सम्मिलित होंगे कृष्णा प्रसाद ने कल ही 29 तारीख से फिर से राजनीति में सक्रिय होने की बात कही थी आज अपने सोशल मीडिया पेज पर फिर से इस बात पर मुहर लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं वह 29 तारीख से एक बार फिर से भाजपा के लिए राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं 29 तारीख को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य आसनसोल आने वाले हैं उनकी मौजूदगी में इस जिले के विभिन्न इलाकों से आए बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल होंगे उन्होंने कहा कि इस जिले के साथ विधानसभा में से दो विधानसभा में भाजपा विधायक संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं चाहे वह आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल हों या कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार यह दोनों न सिर्फ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में बल्कि बाकी के पांच विधानसभा क्षेत्र में भी काफी प्रयास कर रहे हैं ताकि भाजपा के संगठन को मजबूती मिले कृष्णा प्रसाद ने कहा कि टीएमसी के अत्याचार की वजह से भाजपा कार्यकर्ता कुछ डरे सहमें हैं लेकिन उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उनको डरने की कोई जरूरत नहीं है भाजपा संगठन उनके साथ है वह उनके साथ है उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने के लिए उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज किया गए हैं लेकिन अब उन्हें झूठे मामलों से भाजपा कार्यकर्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए भाजपा की तरफ से सभी पुराने मामलों को कोर्ट में चुनौती दी जाएगी और भाजपा कार्यकर्ताओं को राहत पहुंचाई जाएगी इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि बहुत जल्द वह कल्ला बाईपास यानी अपने आवास के पास एक विशेष कैंप का आयोजन करने जा रहे हैं दो नंबर जारी किए जाएंगे और अगर किसी बीजेपी कार्यकर्ता को कहीं पर भी किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो उन दो नंबरों पर संपर्क करने पर भाजपा की जो टीम रहेगी वह तुरंत हरकत में आएगी और प्रशासन के हर स्तर पर संपर्क करने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर घटनास्थल पर पहुंचेगी और पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता तक मदद पहुंचाएगी चाहे वह कानूनी मदद हो या हॉस्पिटल ले जाने की मदद या किसी अन्य प्रकार की मदद हर तरह की मदद भाजपा कार्यकर्ताओं तक पहुंचाई जाएगी चाहे वह देर रात में भी घटना क्यों ना हो भाजपा कार्यकर्ता को किसी भी हालत में असुरक्षित महसूस होने नहीं दिया जाएगा इसलिए कृष्णा प्रसाद ने भाजपा कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि वह अपने आप को अकेला महसूस ना करें भाजपा उनके साथ है सारा राज्य पूरा देश उनके साथ है ऐसे में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है ताकि 2026 के विधानसभा चुनाव में बंगाल में सत्ता से टीएमसी को उखाड़ फेंका जा सके उन्होंने कहा कि वर्तमान शासन व्यवस्था में पश्चिम बंगाल में विकास का कोई काम नहीं हुआ है रोजगार के अवसर न के बराबर हैं और अन्य विभागों में भी पश्चिम बंगाल पिछड़ गया है इसलिए अब वक्त आ गया है कि भाजपा बंगाल को इस भीषण स्थिति से बाहर निकालें












