एस आई आर को लेकर वी शिवदासन दासु का भाजपा पर करारा प्रहार
1 min read
:टीएमसी के राज्य संपादक वी शिवदासन दासु ने आज अपने जीटी रोड के किनारे स्थित कार्यालय में विभिन्न मुद्दों पर भाजपा पर जमकर प्रहार किया उन्होंने कहा कि एस आई आर को लेकर भारतीय जनता पार्टी राज्य में एक आतंक का माहौल बनाना चाह रही है उन्होंने कहा कि एस आई आर सिर्फ बंगाल में नहीं अन्य राज्यों में भी हो रहा है उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले वह दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में गए थे वहां पर भी यह प्रक्रिया जारी है लेकिन वहां पर किसी को चुनाव आयोग के बारे में पता तक नहीं है वहां पर यह प्रक्रिया बहुत ही सुचारु ढंग से हो रही है लेकिन चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में कुछ ऐसा माहौल बनाना चाह रही है जिससे कि यहां के लोग आतंकित हो जाएं उन्होंने कहा कि यह सब कुछ 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सुविधा प्रदान करने के लिए किया जा रहा है लेकिन उन्होंने कहा कि ऐसा करके भी कोई फायदा नहीं होगा उन्होंने भाजपा नेताओं बेवकूफ करार देते हुए कहा कि भाजपा चाहती है कि चुनाव आयोग का इस्तेमाल करके वह यहां के कई मतदाताओं के नाम कटवा दे लेकिन जिन मतदाताओं के नाम काटे जाएंगे वह क्या सिर्फ टीएमसी के मतदाता होंगे क्या उनमें से कोई बीजेपी या अन्य पार्टियों को वोट नहीं देता होगा इसलिए भाजपा चुनाव आयोग का बेजा इस्तेमाल करके कितना भी प्रयास क्यों न कर ले आने वाले समय में जब बंगाल में विधानसभा चुनाव होगा तो इस राज्य की जनता एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और युवा सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यों को टीएमसी पर ही अपना भरोसा जताएगी उन्होंने कहा कि आज ऐसी हालत हो गई है कि भाजपा के पास बीएलए टु के लिए पर्याप्त कार्यकर्ता तक नहीं है संगठन नाम की कोई लेकिन वह सिर्फ चुनाव आयोग को अपना साथी बनाकर बंगाल में चुनाव जीतना चाहती है वही बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी द्वारा बार-बार घुसपैठियों की बात कहे जाने पर वी शिवदासन दासु ने कहा आखिर घुसपैठिया कौन है अगर यह बांग्लादेश से भारत में आए हैं तो इसका जवाब बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स को देना होगा कि आखिर यह सीमा पार करके बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल और भारत में आ कैसे गए।












