एकम जे सिंह बनी एडीडीए की सीईओ
1 min readआसनसोल
:आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के नए सीईओ के रूप में पश्चिम बंगाल कैडर की युवा आईएएस अधिकारी एकम जे सिंह को नियुक्त किया गया है। एकम जे सिंह 2020 की आईएएस है वह मुलरूप से तमिलनाडु कैडर से है वर्तमान में वह मालदा की एडीएम थीं अब उन्हें आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है वह एक केमिकल इंजीनियरिंग की स्नातक हैं और उनके पास प्रशासनिक और तकनीकी दोनों प्रकार के अनुभव हैं आपको बता दें कि इससे पहले अड्डा के सीईओ की जिम्मेदारी आसनसोल नगर निगम की कमिश्नर अदिति चौधरी के पास थी एकम जे सिंह की नियुक्ति पर अड्डा के चेयरमैन कवि दत्ता ने कहां की उन्हें उम्मीद है कि जिस तरह से अभी तक सभी सीईओ ने इस संस्थान को आगे ले जाने में अपनी भूमिका निभाई है एकम जे सिंह भी उस परंपरा को आगे लेकर जाएंगी












