शुभो दर्शनी अस्पताल में मरीज की मौत को लेकर मेयर के चेंबर में बैठक मुआवजे पर फैसला
1 min read
:आज आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय के चेंबर में एक जरूरी बैठक हुई इस बैठक में जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह और बांसड़ा मे स्थित शुभो दर्शनी अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी उपस्थित थे इस बैठक में कल इस अस्पताल में जिस 20 वर्षीय महिला की मौत हुई थी उस महिला के परिजन भी मौजूद थे आपको बता दें कि कल इस अस्पताल में आसनसोल नगर निगम के 6 नंबर वार्ड अंतर्गत बेनाली गांव की एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी महिला के परिजनों ने आरोप लगाया था कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से महिला की मौत हुई है इसके बाद उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया था आज उसी मुद्दे को लेकर मेयर के चेंबर में एक बैठक हुई बैठक के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए हरे राम सिंह ने बताया कि कल रानीगंज के शुभो दर्शनी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी महिला के परिजनों ने आरोप लगाया था कि इलाज में लापरवाही की वजह से महिला की मौत हुई थी इसके बाद तकरीबन 200 लोग अस्पताल परिसर में जमा हो गए थे और विरोध प्रदर्शन कर रहे थे घटना की सूचना पाकर वह तुरंत मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने लोगों को शांत करके उन्हें समझाया था कि मेयर के चेंबर में इस मुद्दे पर बातचीत होगी आज उसी को लेकर वह मेयर के चेंबर में आए हैं अस्पताल प्रबंधन के लोग और महिला के परिजन बैठक में उपस्थित हैं उन्होंने कहा कि आज की बैठक में यह फैसला लिया गया कि अस्पताल प्रबंधन उस महिला के दो बच्चों को उन बच्चों के 18 साल पूरे होने तक हर महीने ₹5000 करके देता रहेगा और दोनों बच्चों के अकाउंट में डेढ़ डेढ़ लाख रुपये डिपॉजिट किया जाएगा ताकि बच्चे जब बड़े हों तो उनके पास एक अच्छी रकम हो सके जिससे वह अपने भविष्य का निर्माण कर सके उन्होंने कहा कि यह घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण थी लेकिन आज पीड़िता के परिवार को मुआवजा दिलाया गया












