चितरंजन रेलवे कॉलोनी में तोड़े गए अनऑथराइज्ड क्लबों के भवन
1 min read
:चितरंजन रेलवे कॉलोनी में रेलवे प्रबंधन द्वारा पहले ही यह घोषणा कर दी गई थी कि चितरंजन रेलवे कॉलोनी में जो अनऑथराइज्ड क्लब भवन बने हुए हैं उनको तोड़ दिया जाएगा इसके लिए आज 18 तारीख तक की समय सीमा तय की गई थी। अपने पूर्व घोषणा के अनुसार आज चितरंजन रेलवे कॉलोनी परिसर में आरपीएफ की निगरानी में सोलह अनऑथराइज्ड क्लब भवनों को तोड़ दिया गया इस बारे में चितरंजन आरपीएफ के अधिकारी सोमनाथ चक्रवर्ती ने बताया कि चितरंजन रेलवे कॉलोनी परिसर में जो क्लब भवन अवैध रूप से बने हुए थे उनको तोड़ने के लिए पहले नोटिस जारी किया गया था आज उस नोटिस की अंतिम तारीख थी रेलवे द्वारा पूर्व घोषणा के अनुसार आज दो जेसीबी के सहारे इन्हें तोड़ा जा रहा है












