भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर विधायक अग्निमित्रा पाल ने किया उन्हें याद
1 min read
:आदिवासी समाज के महान पुरुष भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आज आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जुवल पाड़ा पंहुची उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों के साथ मिलकर भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन मनाया उनके साथ पारंपरिक आदिवासी वाद्य यंत्रों पर नृत्य किया इस मौके पर विधायक ने कहा कि आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है भगवान बिरसा मुंडा आदिवासियों के लिए बहुत महत्व रखते हैं उनके द्वारा आदिवासी समाज के लिए बहुत कुछ किया गया है और आजादी के आंदोलन में आदिवासी समाज के लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा जैसे महापुरुषों के नेतृत्व में जो योगदान दिया है उसे हम कभी नहीं भूल सकते उन्होंने कहा कि 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ही के दिन यानी 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में घोषित किया था












