विधायक तथा मेयर विधान उपाध्याय ने सालानपुर में आदिवासी मेले का किया उद्घाटन
1 min read
:सालानपुर ब्लॉक के अछरा पंचायत पंचायत अंतर्गत माल बहाल फुटबॉल मैदान में जय जोहार मेले का आयोजन किया गया यह मेला आज से लेकर 17 नवंबर तक चलेगा इसके साथ ही आदिवासी समाज से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रसार प्रचार की भी यहां पर सुविधा होगी और विभिन्न सरकारी परियोजनाओं के बारे में यहां के लोगों को बताया जाएगा आज बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय ने दीप जलाकर और फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया उन्होंने आदिवासी समुदाय के लोगों को पारंपरिक आदिवासी वाद्य यंत्र भी दिए। कार्यक्रम में उनके अलावा यहां एसडीएम विश्वजीत भट्टाचार्य सहित इस ब्लॉक के वीडियो देवांजन विश्वास जिला परिषद कर्माध्यक्ष मोहम्मद अरमान पंचायत समिति उपाध्यक्ष विद्युत मिश्रा रूपनारायणपुर चौकी प्रभारी अरुण भट्टाचार्य के अलावा इस ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायत के प्रधान और उप प्रधान उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान अपना वक्तव्य रखते हुए विधान उपाध्याय ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पूरे राज्य के साथ-साथ इस क्षेत्र के लिए भी विकास कार्यों को बड़ी तेजी से किया जा रहा है उन्होंने कहा कि जिस तरह से इस क्षेत्र के लोगों ने अब तक मुख्यमंत्री और राज्य सरकार को अपना आशीर्वाद दिया है उन्हें पूरा भरोसा है कि भविष्य में भी यहां के लोगों का आशीर्वाद है ठीक उसी तरह से बना रहेगा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा विशेष का आदिवासी समाज के लोगों के लिए सोचती रहती हैं उन्होंने उपस्थित लोगों से अनुरोध किया कि वह मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के हाथों को मजबूत करें












