यूनियन बैंक के साथ आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक नई सुविधाओं के बारे में व्यापारियों को दी जानकारी
1 min read
:आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की तरफ से लगातार इस क्षेत्र के व्यापारियों और व्यापार के विकास के लिए प्रयास किया जाता रहा है इसके लिए प्रशासन के साथ-साथ फाइनेंस सेक्टर के विभिन्न संस्थाओं के साथ भी लगातार संवाद स्थापित किया जाता है इसी कड़ी में आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ यूनियन बैंक के जोनल हेड लोकनाथ साहू और रीजनल हेड भावेश पारीक की एक सफल बैठक हुई यह बैठक आसनसोल के फर्न रेजिडेंसी मैं आयोजित की गई थी इस मौके पर यूनियन बैंक के दोनों अधिकारियों ने बैंकों द्वारा व्यापारियों को दी जाने वाली नई सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया जिससे इस क्षेत्र के व्यापारी ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित हो सके दौरान बैंकों के अधिकारियों के अलावा चेंबर के सैकड़ो सदस्य उपस्थित थे












