पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर आसनसोल नगर निगम ने दी उन्हें श्रद्धांजलि
1 min read
:आसनसोल नगर निगम द्वारा आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दिए गए इस मौके पर यहां नगर निगमके चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरदास चटर्जी निगम के कानूनी सलाहकार रबी उल इस्लाम निगम के सुपरिंटेंडेंट कलोल राय के अलावा नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे सभी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति पर माल्यार्पण किया इस दौरान सभी ने भारत की आजादी और आजादी के बाद जब भारत के नवनिर्माण में पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान को याद किया और कहां की उन्होंने उस समय के भारत को कहां से कहां लाकर खड़ा कर दिया था यह इतिहास में अंकित है इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू एक बेहद शिक्षित व्यक्ति थे लेकिन उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया अपने पिता मोतीलाल नेहरू का आशीर्वाद लेकर और महात्मा गांधी के नेतृत्व में उन्होंने देश की आजादी की जंग लड़ी। अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने देश को विकास के मार्ग पर ले जाने के लिए नीतियां बनाई और कई कारखाने बनवा महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने भी कहा था कि अगर भारत को जानना है तो पंडित जवाहरलाल नेहरू को जानना होगा उन्होंने कहा की पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश की संप्रभुता और सौहार्द को मजबूत करने के लिए काफी मेहनत की लेकिन वर्तमान परिपेक्ष में देखा जा रहा है देश के इन सिद्धांतों पर कुठाराघात हो रहा है












