आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा पहुंचे आसनसोल के ग्रैंड होटल:
1 min read

आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा आज आसनसोल के एक निजी होटल में पहुंचे। उनके साथ टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मंत्री मलय घटक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती वी शिव दासन दासु सैयद मोहम्मद अफरोज आदि उपस्थित थे शत्रुघ्न सिन्हा आज शाम अंडाल एयरपोर्ट पर उतरे वहां से वह सीधा आसनसोल में स्थित निजी होटल में आ गए यहां पंहुच कर पत्रकारों से बातचीत के क्रम में शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि कल वह नामांकन भरेंगे उन्होंने आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव में प्रतिद्वंदिता करने का अवसर प्रदान करने के लिए ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया उन्होंने आशा जताई कि आसनसोल की जनता का आशीर्वाद उनको जरूर मिलेगा शत्रुघ्न सिन्हा ने आज के माहौल को ऐतिहासिक करार दिया उन्होंने कहा कि आज लोगों का जो उत्साह उन्हें देखा उसे उनको पूरा विश्वास है कि जीत टीएमसी की ही होगी












