shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

अग्निमित्रा पाल ने की घागर बुडी मंदिर में पुजा:

1 min read

आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में प्रचार की शुरूआत करने से पहले आज भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल ने मां घागर बुरी मंदिर में पूजा अर्चना की। पत्रकारों से रूबरू होकर अग्निमित्रा पाल ने कहा कि वह एक सनातनी हिंदू परिवार की महिला है एक सनातनी हिंदू हैं इसीलिए वह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार कोई बड़ा काम करने से पहले अपने बड़ों और भगवान का आशीर्वाद लेती हैं । विधानसभा चुनाव की ही तरह इस बार भी वह घागर बुरी मंदिर में पूजा अर्चना करने आईं हैं। टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा और बामफ्रंट के पार्थो मुखर्जी के बारे में उन्होंने कहा कि वह दोनों का ही सम्मान करती है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुरे देश में विकास की जो गंगा बही है उसे देखते हुए उनका पूरा भरोसा है कि आसनसोल की जनता का साथ उन्हींको मिलेगा। अग्निमित्रा पाल ने कहा की शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड के सितारे हैं लेकिन आसनसोल के विकास में उनका कोई योगदान नहीं है नाही आसनसोल के साथ उनका कोई रिश्ता है ।वह यहां के लिए बाहरी है । अग्निमित्रा पाल ने कहा की बंगाल के बाहर से आए व्यक्तियों को बाहरी कहना यह उन्होंने ममता बनर्जी से सीखा है। भाजपा के जो नेता बंगाल के बाहर से आए थे उनको टीएमसी द्वारा जिस तरह से अपमानित किया था वह ऐसा नहीं करेंगी लेकिन चुनावी संघर्ष में वह उनको कोई रियायत भी नहीं देंगी । उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी उनको विधायक के रुप में काम करने नहीं देती यहां तक कि गरीब जरूरतमंदों में त्रिपाल और खाने के सामान बांटने में भी टीएमसी के एक नेता द्वारा बाधा डालने की कोशिश की गई थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page