shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

शगुन मैरिज हॉल मुद्दे पर नगर निगम हुआ सख्त मेयर ने कहा सीके रेशमा के खिलाफ होगी शिकायत दर्ज भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने किया संवाददाता सम्मेलन

1 min read

:आसनसोल नगर निगम के 23 नंबर वार्ड इलाके में शगुन मैरिज हॉल को लेकर 23 नंबर वार्ड की टीएमसी पार्षद सीके रेशमा और आसनसोल नगर निगम के अधिकारी कल आमने-सामने आ गए थे जब आसनसोल नगर निगम के अधिकारी वहां पर टेंडर के जरिए शगुन मैरिज हॉल का संचालन पाने वाली संस्था को मैरिज हॉल हस्तांतरित करने गए थे तब वहां पर 23 नंबर वार्ड पार्षद सीके रेशमा ने हस्तांतर का विरोध किया और इसे रोक दिया

इसे लेकर आज मेयर विधान उपाध्याय ने कड़े शब्दों में इसका जवाब दिया उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा जो भी संपत्ति का निर्माण किया गया है वह किसी भी पदाधिकारी की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है वह नगर निगम की संपत्ति है सरकार के पैसों से उसे बनाया जाता है इसलिए अगर टेंडर के जरिए किसी कंपनी को किसी कम्युनिटी सेंटर के संचालन के जिम्मेदारी मिली है तो उसे रोकने का अधिकार किसी को भी नहीं है जब उनसे पूछा गया कि आखिर टीएमसी के पार्षद नगर निगम के अधिकारियों को क्यों रोक रही थी तो विधान उपाध्याय ने कहा कि टीएमसी पार्षद की मंशा उस सेंटर के जरिए खुद पैसा कमाने की थी टेंडर की प्रक्रिया पर सवाल उठाए जाने पर मेयर विधान उपाध्याय ने सी के रेशमा की तरफ सवाल उछालते हुए कहा कि टेंडर की प्रक्रिया बिल्कुल पारदर्शी तरीके से हुई है और अगर उन्हें टेंडर की प्रक्रिया को लेकर कोई सवाल खड़े करने हैं तो सबसे पहले उन्हें इस बात का जवाब देना होगा कि उसे कम्युनिटी सेंटर के टेंडर में उन्होंने भी हिस्सा लिया था और उनका नाम दूसरे नंबर पर कैसे आया और घागर बुड़ी मंदिर के पास जो एक और कम्युनिटी सेंटर है उसका टेंडर सीके रेशमा के नाम से कैसे निकला इसलिए टेंडर की प्रक्रिया पर सवाल उठाना गलत है। उन्होंने कहा कि सीके रेशमा चाहती हैं कि जितना कम पैसे देकर वह ज्यादा से ज्यादा रोजगार कर सके उनकी यही कोशिश रहती है लेकिन अगर नगर निगम को ज्यादा पैसे मिल रहे हैं तो नगर निगम पारदर्शी तरीके से वही करेगा उन्होंने कहा कि इससे पहले नगर निगम को उस कम्युनिटी सेंटर से ₹100000 से कुछ ज्यादा पैसे मिल रहे थे लेकिन अब वहां से ₹800000 से ज्यादा सालाना पैसे मिलेंगे ऐसे में नगर निगम वही करेगा जिसमें नगर निगम को फायदा है मेयर विधान उपाध्याय ने साफ कहा कि सीके रेशमा द्वारा कल आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों को उनका काम करने से रोका गया इसके लिए सीके रेशमा के खिलाफ व्यक्तिगत रूप से मामला दर्ज किया जाएगा।

दूसरी तरफ इस मुद्दे पर आज वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णेन्दु मुखर्जी ने कोर्ट मोड़ इलाके में स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन किया उन्होंने कहा कि कल 23 नंबर वार्ड के शगुन मैरिज हॉल में जो कुछ हुआ उससे साफ जाहिर होता है कि किस तरह से टीएमसी के पार्षद व्यापक घोटाले में संलिप्त हैं उन्होंने कहा कि सी के रेशमा एक पार्षद है और वह इस तरह से नगर निगम के किसी कम्युनिटी हॉल को टेंडर पर लेकर चला नहीं सकतीं यह एक अनियमितता है जो पिछले 10 वर्षों से चली आ रही है उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय द्वारा हाल ही में कम्युनिटी हॉल का टेंडर निकाले जाने पर भी सवाल खड़ा किया उन्होंने कहा कि आज 10 सालों के बाद अचानक मेयर द्वारा कम्युनिटी हॉल का टेंडर क्यों निकाला गया इसके पीछे क्या राज है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न कम्युनिटी सेंटर से जो आए होती है उस पैसे को आसनसोल के टीएमसी नेताओं के बीच बांटा जाता है उन्होंने सीके रेशम के उस बयान की तरफ पत्रकारों का ध्यान आकर्षित कराया और कहा कि पार्षद ने कहा है कि एक हाई पावर कमेटी गठित करके इस घोटाले की जांच करनी होगी जिस हाई पावर कमेटी में मंत्री मलय घटक पश्चिम बर्धमान जिला टीएमसी अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती और आसनसोल के सांसद होंगे। इससे यह साबित होता है सी के रेशमा के सर पर मंत्री और पश्चिम बर्धमान टीएमसी जिला अध्यक्ष का हाथ है उन्होंने कहा कि एक तरफ पार्षद सीके रेशमा हाई पावर कमेटी द्वारा जांच की बात कहती हैं तो दूसरी तरफ मेयर कहते हैं कि पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा उन्होंने कहा कि दरअसल यह मेयर और मंत्री के बीच वर्चस्व की लड़ाई है जिसके दो पाटों में इस क्षेत्र की जनता पिस रही है इसके साथ ही कृष्णेन्दु मुखर्जी ने कहा की जिन कम्यूनिटी सेंटरों को 2012 तक भी सिर्फ 500 रुपए में गरीब तबके के लोगों को अपने घर के किसी अनुष्ठान के आयोजन के लिए दिया जाता था आज उन्हें कम्यूनिटी सेंटरों को किराए पर पाने के लिए 25000 से लेकर 30000 रुपए तक देने पड़ रहे हैं भाजपा नेता ने कहा कि अगर आसनसोल में भाजपा के विधायक बनते हैं तो वह वादा कर रहे हैं कि नगर निगम के कम्युनिटी सेंटर जो पहले सिर्फ ₹500 में गरीबों को मिला करते थे उन्हें फिर से गरीबों के लिए ₹2000 में दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page