छठ के अवसर पर आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता का रखा विशेष ख्याल
1 min read
:आज उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही आस्था के महापर्व छठ का समापन हो गया कल और आज दोनों दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ घाट पर पहुंचे थे इन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड की तरफ से कड़ी मेहनत की गई नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड के प्रभारी मोहम्मद अशरफुल के नेतृत्व में पूरी टीम ने कल शाम और आज अहले सुबह से ही घाट पर निगरानी रखी नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की जो भीड़ उमड़ी थी उसको सही से संचालित करने के लिए मोहम्मद अशरफुल खुद अपनी टीम के साथ सड़कों पर उतरे और उन्होंने ट्रैफिक को संचालित किया इस बारे में उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा से लेकर छठ पूजा तक पूरा बंगाल त्योहारों में लीन रहता है बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखना एक बहुत बड़ी चुनौती हो जाती है उन्हें खुशी है कि इस बार दुर्गा पूजा से लेकर छठ पूजा तक नॉर्थ ट्रैफिक गार्ड इलाके में किसी भी श्रद्धालु या दर्शनार्थी को कोई तकलीफ नहीं हुई इसके लिए उन्होंने अपने हेड क्वार्टर के अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को उपलब्ध कराया था












