मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रामगुलाम सिंह तालाब घाट का किया वर्चुअल उद्घाटन
1 min read
:मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल छठ के पहले अर्घ्य के दिन राज्य के विभिन्न छठ घाटों का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया इसी कड़ी में उन्होंने आसनसोल के राम गुलाम सिंह और तालाब घाट का भी उद्घाटन किया इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी विश्वजीत साहा आसनसोल साउथ थाना प्रभारी कौशिक कुंडू के अलावा तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित थे राष्ट्रीय बिहारी समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वर्चुअल तरीके से इस घाट का उद्घाटन किया उन्होंने छठ पर्व को एक महान पर्व बताते हुए कहा कि बंगाल में छठ के अवसर पर दो दिनों की छुट्टी दी जाती है क्योंकि यह एक बहुत कठिन व्रत का त्यौहार है जिसमें श्रद्धालुओं को 36 घंटे का निर्जला उपवास करना पड़ता है श्रद्धालुओं के इस कठिन तपस्या को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा यह कदम उठाया गया है इसके अलावा श्रद्धालुओं को कोई तकलीफ ना हो इसका भी पूरा ख्याल प्रशासन द्वारा रखा जाता है उन्होंने सभी को छठ पर्व की शुभकामना दी












