बाराबनी में एक रसोईये ने कुएं में कूद कर की आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी
1 min read
:हर साल की तरह इस साल भी बाराबनी इलाके के बलियापुर चक्रवर्ती पाड़ा में काली पूजा का आयोजन किया गया है इस अवसर पर यहां पर भंडारे का भी आयोजन किया जाता है भंडारे में भोग बनाने के लिए झारखंड से रसोइयों को बुलाया गया था 14 रसोईए आए थे लेकिन उनमें से एक पिंटू दास ने आज सुबह 5:30 के आसपास अचानक कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली पिंटू के साथ आए दूसरे रसोईए से जब हमने इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि आज सुबह 5:30 वह दोनों कुएं के पास नहा रहे थे तब अचानक पिंटू ने कुएं में छलांग लगा दी यह देखते ही उन्होंने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए लेकिन कुंआ इतना गहरा था कि कोई उसे बचा नहीं पाया तुरंत बाराबनी खाने को खबर दी गई थाने की तरफ से दमकल की टीम को बुलाया गया पुलिस और दमकल के अधिकारियों ने मिलकर बहुत मेहनत के बाद पिंटू की लाश को कुएं से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि पिंटू ने ऐसा क्यों किया घटना की जानकारी पिंटू के परिवार वालों को दे दी गई है पिंटू के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए पुलिस मामले की जांच कर रही है












