छठी मैया ने पूरी की एक मां की मन्नत बेटी ने किया कैंसर को पराजित
1 min read
:कहा जाता है सच्चे मन से छठी मैया से जो भी मन्नत मांगों वह पूरी जरूर होती है सीतारामपुर के विश्वकर्मा नगर की रहने वाली अनीता देवी उसकी जीती जागती मिसाल है अनीता देवी की बेटी राखी देवी को 2 साल पहले कैंसर हुआ था तब उन्होंने छठी मैया से मन्नत मांगी थी कि अगर उनकी बेटी पूरी तरह से स्वस्थ हो गई तो वह पूरी श्रद्धा के साथ धूमधाम से छठ का पर्व मनाएंगी छठी मैया की कृपा से 6 महीना पहले अनीता देवी की बेटी राखी देवी पूरी तरह से स्वस्थ हो गई मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर रिसर्च हॉस्पिटल में उनका इलाज हुआ और पिछले 6 महीने से वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं इसके बाद अनीता देवी ने छठी मैया के सामने की गई अपनी मन्नत को पूरा किया और छठ के पवित्र अवसर पर उन्होंने विश्वकर्मा नगर को किसी दुल्हन की तरह सजा दिया इस मौके पर राखी देवी ने बताया कि 2 साल पहले उन्हें पता चला कि उन्हें कैंसर है इसके बाद उनका इलाज शुरू हुआ उनकी मां अनीता देवी ने छठी मैया से प्रार्थना की थी कि उनकी बेटी पूरी तरह से ठीक हो जाए तो वह धूमधाम से छठ का पर्व मनाएंगी अब जबकि वह पूरी तरह से ठीक हो गई है तो अपनी मन्नत पूरी करने के लिए उनकी मां यह बेहतरीन सजावट करके छठ का पर्व मना रहीं हैं












