shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

कोच बिहार में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस पर लगाया उन्हें जान से मारने की कोशिश करने का आरोप

1 min read

:बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी आज कोचबिहार गए थे वहां पर उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी विधायक उदयन गुहा के नेतृत्व में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा उन पर हमला किया गया उनकी गाड़ी को तोड़ा गया उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश पर आज वह एसपी ऑफिस जा रहे थे जब फोन पर यह हमला किया गया उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि उन पर आज जानलेवा हमला किया गया इस जानलेवा हमले के मुख्य गुनहगार अगर टीएमसी विधायक उदयन गुहा है तो पुलिस भी इसमें समान रूप से जिम्मेदार है उन्होंने पश्चिम बंगाल पुलिस पर उन्हें जान से मारने की कोशिश करने का सनसनीखेज आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस मामले को वह आगे तक लेकर जाएंगे और जिन्होंने भी इस घटना को अंजाम दिया है उनको सजा दिलवाएंगे हालांकि इस बारे में जब हमने टीएमसी के विधायक उदयन गुहा से बात की तो उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह से बंगाल और बांग्ला का अपमान कर रही है उसे लेकर बंगाल की जनता में काफी नाराजगी है और आज जब शुभेंदु अधिकारी का काफिला यहां से गुजर रहा था तो लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया वहीं स्थानीय एक और टीएमसी नेता ने कहा कि आज जिले के 20 से ज्यादा जगह पर टीएमसी की तरफ से पूर्व घोषित कार्यक्रम किया जा रहा था इसके जरिए भाजपा द्वारा बंगाल और बांग्ला भाषा के अपमान का विरोध किया जा रहा था लेकिन जब खागार बाड़ी इलाके में टीएमसी के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तब अचानक शुभेंदु अधिकारी की गाड़ी वहां आकर रुकी टीएमसी नेता ने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी से लाठी वगैरह निकालकर टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले की तैयारी की जा रही थी तब कुछ समय के लिए अशांति फैली थी जिसे पुलिस ने संभाल लिया उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने का अधिकार सभी को है लेकिन जिस तरह से आज शुभेंदु अधिकारी केंद्रीय सुरक्षा बलों को लेकर टीएमसी कार्यकर्ताओं को उकसाने के लिए आए थे उस वजह से यह घटना घटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page