आर के हेला होंगे महादलित परिसंघ के राष्ट्रीय संगठन सचिव:
1 min read
:
महादलित परिसंघ पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष रघुनाथ हेला की अनुशंसा पर आर.के.हेला को महादलित परिसंघ के राष्ट्रीय संगठन सचिव मनोनीत किया गया।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले आसनसोल निवासी आर.के. हेला एक प्रमुख समाजसेवी है। वर्षो से महादलित परिसंघ से जुड़े हैं। आर के हेला अखिल भारतीय हेला समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।
समाज के प्रति समर्पणभाव और महादलित परिसंघ के प्रति उनकी कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए, परिसंघ को और मजबूती देने के लिए उनको राष्ट्रीय संगठन सचिव की बड़ी जिम्मेदारी दी गई। ।












