इस बार दुर्गा पूजा में हर पूजा कमेटी को मिलेगा 1.1 लाख रुपए का अनुदान मुख्यमंत्री ने की घोषणा
1 min read
:आसनसोल के रविंद्र भवन में आज आने वाले दुर्गा पूजा को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में आसनसोल नगर निगम के तमाम पदाधिकारी जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह पुलिस प्रशासन के शीर्ष अधिकारी और दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्य उपस्थित थे यहां पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वर्चुअल तरीके से सभी को संबोधित किया मुख्यमंत्री ने पूजा कमेटी के सदस्यों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी की घोषणा की उन्होंने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा में हर पूजा कमेटी को 110000 रुपए का अनुदान राज्य सरकार की तरफ से दिया जाएगा इसके अलावा जो बिजली की खपत होगी उसके बिल पर 80% की रियायत दी जाएगी इस बारे में जब हमने जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चाहती है कि पश्चिम बंगाल में सभी धर्म के लोग अपने-अपने त्योहारों को आनंद पूर्वक मनाएं और बंगाल के सबसे बड़े त्यौहार दुर्गा पूजा से पहले मुख्यमंत्री ने हर एक पूजा कमेटी को जो तोहफा दिया है वह सराहनीय है वहीं डिप्टी मेयर अभिजीत घटक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज जो घोषणा की है उससे हर पूजा कमेटी को काफी राहत मिलेगी और वह और अच्छे तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन कर सकेंगे वहीं आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह घोषणा हर पूजा कमेटी के लिए वरदान के रूप में साबित होगी जिससे वह अपने पूजा के आयोजन में और चार चांद लगा पाएंगे