नाबालिग लड़की की हत्या के आरोप में दो भाइयों के बाद अब बहन भी गिरफ्तार
1 min read
:6 जुलाई से कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर चौकी क्षेत्र के नियामतपुर लाइन पार इलाके से एक नाबालिक लड़की गायब थी। 8 जुलाई को दोपहर में नियामतपुर चौकी पुलिस ने इलाके के रहने वाले शुभम बावरी के घर के पास एक कुएं से लापता नाबालिग लड़की की लाश बरामद की। मृत लड़की के परिवार की शिकायत पर शुभम बावरी और उसके भाई को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था परिवार द्वारा अब शुभम बावरी की बहन के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई जिसके बाद पुलिस ने शुभम की बहन को भी हिरासत में ले लिया काफी देर तक उस युवती से पूछताछ की गई और आखिरकार हत्या के आरोप में युवती को भी गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार युवती को आसनसोल अदालत में पेश किया गया पता चला है कि पुलिस द्वारा युवती से पूछताछ के लिए अदालत से 5 दिनों की रिमांड मांगी जाएगी












