पानी की समस्या को दूर करने को लेकर आसनसोल नगर निगम में जरूरी बैठक
1 min read
:आसनसोल नगर निगम में मेयर विधान उपाध्याय के चेंबर में आज पानी को लेकर एक जरूरी बैठक हुई इस बैठक में सभी एमएमआईसी और जल विभाग के अधिकारी उपस्थित थे उनकी मौजूदगी में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में पानी की आपूर्ति को और सुचारू करने को लेकर विचार विमर्श हुआ इस बारे में विधान उपाध्याय ने कहा कि आज पानी की उपलब्धता को लेकर बैठक हुई और इस बैठक में यह फैसला लिया गया कि अमृत दो परियोजना को जितनी जल्दी हो सके पूरा किया जाएगा। उन्होंने आशा जताई कि 2026 के मार्च महीने तक यह परियोजना पूरी हो जाएगी वहीं रेल पार इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि जहां से पानी का शुद्धिकरण होता है डिहिका में डीवीसी द्वारा ज्यादा पानी छोड़े जाने की वजह से थोड़ी समस्या उत्पन्न हुई थी लेकिन उन्होंने खबर ली है वह समस्या भी काफी हद तक दूर हो चुकी है। वहीं चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने भी कहा कि पानी की समस्या को यथासंभव दूर करने को लेकर आज की बैठक में चर्चा हुई जिसमें सभी ठेकेदार भी मौजूद थे कई काम ऐसे हैं जिनका वर्क आर्डर 2 महीने पहले ही जारी हो चुका है लेकिन बरसात की वजह से काम शुरू नहीं हो पाया है ऐसे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने को लेकर फैसला लिया गया












