आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा बालू ट्रैक्टरों को जब्त करने की कार्रवाई को कांग्रेस नेता शाह आलम ने बताया दिखावा
1 min read
:आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से अभियान चला कर डामरा घाट से 10 ट्रैक्टर अवैध बालू जब्त किया गया था जिसे बाद में आसनसोल दक्षिण थाने के हवाले कर दिया गया इसे लेकर कांग्रेस नेता शाह आलम ने प्रशासन पर कटाक्ष किया और कहा कि यह सिर्फ दिखावे के लिए है 10 ट्रैक्टर वालों जप्त कर बड़ी संख्या में बालु तस्करी को बढ़ावा दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि 10 ट्रैक्टरों में बालू को पुलिस लाइन के सामने खड़ा किया गया था लेकिन इसकी आड़ में कितने ट्रैक्टर बालू की तस्करी कर दी गई इसका हिसाब कौन रखेगा उन्होंने कहा कि जब इन ट्रैक्टरों को ले जाया जा रहा था तो कांग्रेस नेता ट्रैक्टरों के पीछे-पीछे गए और देखा कि बालू माफिया मोटरसाइकिल से ट्रैक्टरों के पीछे-पीछे पहुंच चुके थे और कोशिश कर रहे थे की किस तरह से इन्हें छुड़ाया जा सके उन्होंने साफ कहा कि पुलिस का यह अभियान सिर्फ दिखावा है और बालु माफिया अभी भी पूरी तरह से सक्रिय है हालांकि इस बारे में जब हमने आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी से बात की तो उन्होंने कहा कि बंगाल की पुलिस को सब चोर कहते हैं लेकिन यह साबित हो गया कि पुलिस अपना काम कर रही है।












