कालाझरिया में ब्रिज टूटने को भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने बताया मैन मेंड डिजास्टर
1 min read
:काला झरिया में आज पानी की आपूर्ति करने वाली पीएचई पाइपलाइन की ब्रिज टूटकर गिर गया इससे पाइपलाइन को भी भारी नुकसान पहुंचा है और अब यह आशंका जताई जा रही है कि जिन इलाकों में पीएचई द्वारा पानी की आपूर्ति की जाती है वहां पर आने वाले कुछ समय तक पानी की भारी परेशानी होगी घटना की खबर पाकर आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल मौके पर पहुंची और उन्होंने इस दुर्घटना के लिए सीधे तौर पर बालू के अवैध उत्खनन को जिम्मेदार ठहराया विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार आंदोलन किया गया है ताकि बालू का अवैध उत्खनन रोका जा सके लेकिन टीएमसी के नेताओं पुलिस प्रशासन और बालू माफिया की मिली भगत की वजह से इसे रोका नहीं जा सका इसी का नतीजा है कि आज भी यह ब्रिज टूट कर गिर गया उन्होंने कहा कि यह ईश्वर की कृपा रही कि इस घटना में किसी की मृत्यु नहीं हुई नहीं तो आज एक बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी उन्होंने कहा कि पास में ही रेलवे का ब्रिज है जिस पर से ट्रेन गुजरती है उस ब्रिज के खंभे भी जर्जर हालत में है विधायक ने कहा कि नदी के ऊपर जब ब्रिज बनाई जाती है उसके खंभे नदी की तलहटी में रहते हैं और बालू उसे थामे रहती है लेकिन बालू के अवैध उत्खनन की वजह से खंभो को जो सपोर्ट मिलना चाहिए वह नहीं मिलता और इसका नतीजा यह होता है की ब्रिज कमजोर होने लगता है जिस वजह से आज यह हादसा हुआ उन्होंने साफ कहा कि आज यहां पर जो कुछ भी हुआ उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है ममता बनर्जी बार-बार बालू तस्करी को रोकने की बात करती है लेकिन यह सिर्फ दिखाने के लिए है क्योंकि बालु की अवैध तस्करी से जो कमाई होती है इसका एक बड़ा हिस्सा टीएमसी नेताओं को मिलता है यहां के पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी इसमें संलिप्त है क्योंकि उन तक भी तस्करी का पैसा पहुंचता है। उन्होंने कहा कि यहां से करीब 52 गांव तक पानी पहुंचता है अभी कोई नहीं बता सकता है की पाइपलाइन की मरम्मत कब होगी और वहां तक पानी फिर कब तक पहुंचना शुरू होगा। अग्निमित्रा पाल ने कहा कि आज जो दुर्घटना घटी वह मैन मेड डिजास्टर है। वही मौके पर पहुंचे बोरो चेयरमैन शिवानंद बावरी ने कहा की जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली वह यहां पर आए हैं पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग के अधिकारी भी मौजूद हैं नगर निगम के अधिकारी भी यहां पर हैं और सबसे पहली प्राथमिकता उन लोगों तक पानी पहुंचाना है जो लोग इस घटना की वजह से प्रभावित हुए हैं उन्होंने कहा कि किस वजह से यह घटना हुई वह जांच का विषय है












