पश्चिम बर्धमान युवा कांग्रेस की तरफ से शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर
1 min read
:शहीद दिवस के मौके पर आज पश्चिम वर्धमान जिला युवा कांग्रेस की तरफ से बीएनआर के संहति मंच पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यहां पर संगठन के अध्यक्ष सौभीक मुखर्जी पश्चिम वर्धमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती के अलावा बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसके सदस्य उपस्थित थे इस मौके पर सौभीक मुखर्जी ने कहा कि आज शहीद दिवस है आज ही के दिन 1993 में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महाकरण अभियान चलाया गया था जहां पर पुलिस की गोली से तेरह युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद हुए थे उनकी याद में पिछले 8 सालों से युवा कांग्रेस द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वहीं पश्चिम बर्दवान जिला युवा कांग्रेस में दो अध्यक्ष होने की बात पर सौभीक मुखर्जी ने कहा कि जो प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष थे वह टीएमसी में चले गए हैं लेकिन उन्होंने कुछ ऐसी स्थिति से बना दी थी जिससे लोगों में भ्रांति फैल गई थी लेकिन जब तक दिल्ली से अगला आदेश नहीं आता तब तक जिले के संगठन में पूर्व अवस्था बनी रहेगी वहीं रक्त की बिक्री के आरोपों पर उन्होंने कहा कि रक्त की बिक्री के संदेह होने पर रक्तदान शिविर का आयोजन बंद नहीं किया जा सकता क्योंकि इससे मरीज को भारी परेशानी होगी












