फोसबेकी अध्यक्ष सचिन राय ने प्रधानमंत्री मोदी के दुर्गापुर सफर से पहले लिखा उन्हें खत आसनसोल दुर्गापुर औद्योगिक क्षेत्र को पुनर्जीवित करने का किया अनुरोध
1 min read
आसनसोल :दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी के अध्यक्ष सचिन राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 18 जुलाई के दुर्गापुर सफर से पहले एक चिट्ठी लिखी है इस पत्र के जरिए सचिन राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान आसनसोल और दुर्गापुर के बंद पड़े कारखाने के तरफ आकर्षित करने का प्रयास किया है अपने पत्र में सचिन राय ने लिखा है कि पहले दुर्गापुर आसनसोल औद्योगिक क्षेत्र में 18 कारखाने हुआ करते थे लेकिन धीरे-धीरे इनमें से बहुत से कारखाने बंद हो गए जिससे कि इन कारखानों में काम करने वाले श्रमिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा इन कारखानों के बंद होने से आसनसोल रानीगंज दुर्गापुर औद्योगिक क्षेत्र पर प्रतिकूल असर पड़ा पहले इस औद्योगिक क्षेत्र में साइकिल कॉरपोरेशन एम ए एम सी हिंदुस्तान फर्टिलाइजर हिंदुस्तान केबल्स जैसे कारखाने हुआ करते थे जो एक एक कर बंद हो गए दुर्गापुर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के अंतर्गत भी ऐसे छोटे और मझौले कारखाने थे जो बंद हो गए जिसकी वजह से इन कारखानों में काम करने वाले श्रमिक बेरोजगार हो गए और इन कारखानों के बंद होने की वजह से पूरे औद्योगिक क्षेत्र में व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ा जो औद्योगिक क्षेत्र कभी बंगाल के औद्योगिक विकास की धुरी हुआ करता था वहां बंद पड़े कारखाने लोगों को उज्जवल अतीत की याद दिलाते हैं सचिन राय ने अपने पत्र के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है कि दुर्गापुर दौरे के दौरान बंद पड़े कारखानों को खुलवाने या उनके स्थान पर कोई नया उद्यम लगाने के विषय में गंभीरता से विचार करें। सचिन राय ने अपने पत्र में लिखा कि इस क्षेत्र के उद्योगपतियों और व्यापारियों को भरोसा है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहें तो उनके नेतृत्व में यहां की समस्याओं को दूर किया जा सकता है और यह क्षेत्र एक बार फिर औद्योगिकरण में अपने उज्जवल अतीत को वापस पा सकता है














