देंदुआ रेल गेट से शिवदासपुर रेल गेट तक रास्ते के निर्माण कार्य का मेयर विधान उपाध्याय ने किया शिलान्यास
1 min read
:बाराबनी के विधायक और आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने आज देंदुआ रेल गेट से शिवदासपुर रेल गेट तक रास्ते के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया इस रास्ते के निर्माण में दो करोड़ 44 लाख रुपए की लागत आएगी यह ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सीएसआर फंड से किया जाएगा आज विधान उपाध्याय ने इसका शिलान्यास किया इस मौके पर यहां मोहम्मद अरमान सहित इस क्षेत्र के तमाम टीएमसी नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे विधान उपाध्याय ने कहा कि इस रास्ते की काफी जरूरत थी और ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड से अनुरोध किया गया था कि वह इस रास्ते का निर्माण कारण आज से इस रास्ते के निर्माण कार्य की शुरुआत हुई












