फोसबेकी तथा क्रेडाई आसनसोल के साथ एम एन कंसल्टेंट्स के पदाधिकारीयों की बैठक क्षेत्र के औद्योगिकरण को गति प्रदान करने पर चर्चा
1 min read
:पिछले कुछ समय से आसनसोल और आसपास के क्षेत्र में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न संस्थाओं की तरफ से प्रयास किया जा रहे हैं कल ऐसे ही एक कोशिश के तहत एमएन कंसल्टेंट्स द्वारा नीघा के एक निजी होटल में एक बैठक का आयोजन किया गया एम एन कंसल्टेंट्स की तरफ से दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी तथा क्रेडाई आसनसोल के सदस्यों को आमंत्रित किया गया था ताकि यहां पर इन तीनों संस्थानों के पदाधिकारी मिल सके और आसनसोल और आसपास के क्षेत्र में किस तरह से निवेश और औद्योगीकरण को बढ़ावा दिया जा सके इस पर मंथन किया जा सके।

इस मौके पर यहां फोसबेकी के अध्यक्ष सचिन राय आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्ता क्रैडाई आसनसोल के विनोद गुप्ता वरिष्ठ उद्योगपति राजेंद्र प्रसाद खेतान गौरी शंकर अग्रवाल सतपाल सिंह कीर संजय तिवारी के अलावा फोसबेकी तथा क्रेडाई आसनसोल तमाम अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे यहां पर एम एन कंसल्टेंट्स के साथ इन दोनों वाणिज्यिक संगठनों के पदाधिकारी की बैठक हुई और किस तरह से इस क्षेत्र में औद्योगीकरण को और बढ़ावा दिया जा सके और किन समस्याओं के निराकरण से इसे हासिल करने में और सहूलियत होगी इस पर विस्तार से मंथन किया गया












