निजी गैस कंपनी में दुर्घटना का शिकार श्रमिक की मौत के बाद परिजनों ने उठायी मुआवजे की मांग
1 min read
:आसनसोल के जुबली इलाके में एक निजी गैस कंपनी में काम करने वाले सपन बावड़ी नामक एक व्यक्ति कारखाने के अंदर दुर्घटना का शिकार हो गए। यह कारखाना डांगा मोहिशीला इलाके में स्थित है। घटना के बारे में पता चला है कि रोज की तरह कल रात भी सपन बावरी कारखाने में काम कर रहे थे जब एक केबल हादसे में उनकी मौत हो गई हादसे के बाद कारखाने के अन्य श्रमिकों ने तुरंत सपन बावरी को आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका घटना की सूचना पाकर सपन बावरी के परिजन आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचे और कंपनी से मुआवजे की मांग करने लगे कंपनी के अधिकारी भी आसनसोल जिला अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने सपन बावरी के परिजनों से बात की इस बारे में सपन बावरी के रिश्तेदार रंजीत बावरी ने कहा की वह इस निजी गैस कंपनी में काम कर रहे थे जब केबल हादसे की वजह से उनकी मौत हो गई उन्होंने बताया कि रात पौने 9 बजे के आसपास यह हादसा हुआ और उनको 9 बजे के कुछ देर बाद घटना की खबर मिली घटना की सूचना पाते ही वह लोग आसनसोल जिला अस्पताल पहुंच गए रंजीत बावरी ने कहा कि सपन बावरी का एक 12 साल का बेटा है उस बेटे उनकी पत्नी और मां के लिए वह चाहते हैं कि कंपनी की तरफ से मुआवजा दिया जाए ताकि उनको कोई परेशानी ना हो समाचार लिखे जाने तक सपन बावरी के परिजनों के साथ कंपनी अधिकारियों की बातचीत चल रही थी












