दामागोड़िया में अवैध खदानों की की गई डोजरिंग
1 min read
:अवैध कोयला तस्करी को रोकने के लिए कोल इंडिया के सभी सब्सिडरी संस्थाएं तत्पर हैं आज दामागोरिया इलाके में तकरीबन सात ऐसे अवैध खदानों को भर दिया गया। इस बारे में यहां के प्रोजेक्ट ऑफिसर धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि यहां पर एक विशेष टीम का गठन किया गया है जिसका काम ही यह है कि वह इस पूरे एरिया में घूम-घूम कर देखें कि कहां पर अवैध तरीके से खदान बनाकर कोयले का उत्खनन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक कोयला चोरी का मामला नहीं है इसके साथ लोगों की जिंदगियां जुड़ी हुई है उन्होंने कहा कि अगर कोयले के अवैध उत्खनन करने के प्रयास में एक भी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसे वापस नहीं लाया जा सकता है इस वजह से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है आज तकरीबन सात ऐसे अवैध खदानों को भरा जा रहा है और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी जब तक अवैध उत्खनन को पूरी तरह से बंद न कर दिया जाए












