बर्नपुर रोड की मरम्मत शुरू होने पर भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी के नेतृत्व में पार्टी ने बांटे लड्डू
1 min read
बर्नपुर :भाजपा की तरफ से आज पार्टी के राज्य स्तर के नेता कृष्णेंदू मुखर्जी के नेतृत्व में बर्नपुर रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आने जाने वाले लोगों को लड्डू खिलाए गए इस बारे में कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा की लंबे समय से इस रास्ते की हालत काफी खराब थी लेकिन रास्ते की मरम्मत नहीं होने की वजह से रोजाना दर्जनों हादसे होते थे कल भी एक छोटी बच्ची हादसे का शिकार हुई और उसका सर फट गया भाजपा द्वारा लंबे समय से स्थानीय लोगों को साथ लेकर रास्ते के मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द शुरू करने की मांग पर आंदोलन किया जा रहा था जिला शासक से लेकर प्रशासन के हर स्तर पर अधिकारियों से गुहार लगाई गई थी और आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण से भी मांग की गई थी कि जल्द से जल्द रास्ते का निर्माण किया जाए यह बड़ी खुशी की बात है कि आज से रास्ते के निर्माण कार्य की शुरुआत हुई और यह इसलिए हुआ क्योंकि प्रशासन को लोगों की मांग के सामने झुकना पड़ा इसीलिए आज लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया जा रहा है












