चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को दिया गया भगवान जगन्नाथ देव जी का प्रसाद
1 min read
आसनसोल :हाल ही में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दीघा में जगन्नाथ मंदिर का उद्घाटन किया था इसके बाद राज्य की तरफ से यह फैसला लिया गया था कि राशन दुकानों के जरिए लोगों के घरों तक भगवान जगन्नाथ देव जी का प्रसाद पहुंचाया जाएगा आज आसनसोल बाजार इलाके में 44 नंबर वार्ड के पार्षद और आसनसोल नगर निगमके चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को भगवान जगन्नाथ देव जी का प्रसाद दिया गया इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे जिन्होंने भगवान जगन्नाथ देव जी का प्रसाद ग्रहण किया












