श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में हाकरों ने आसनसोल रेलवे स्टेशन पर किया विरोध प्रदर्शन
1 min read
आसनसोल :टीएमसी के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयुसी नेता राजू अहलूवालिया द्वारा आज आसनसोल रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने रेलवे के हाकरों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में रेलवे के हाकर यहां पर मौजूद थे राजू अहलूवालिया ने कहा कि पूरे देश में रेलवे में हाकर हाकरी करते हैं लेकिन एकमात्र आसनसोल रेलवे स्टेशन पर ही आरपीएफ द्वारा हाकरों को परेशान किया जाता है उन्होंने कहा कि एक-एक हाकर पर तीन-तीन मामले दर्ज किए जाते हैं उन्हें बार-बार फाइन देना पड़ता है उन्होंने कहा कि जो हाकर है वह गरीब श्रेणी से आते हैं अगर उन्हें बार-बार जुर्माना भरना पड़े तो वह अपना परिवार कैसे चलाएंगे इसके अलावा उन्होंने आरपीएफ पर रेलवे हाकरों पर मानसिक अत्याचार करने का भी आरोप लगाया राजू अहलूवालिया ने कहा कि इसके खिलाफ सोमवार को डीआरएम कार्यालय के दोनों गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और धरना दिया जाएगा जब तक इसका निष्कर्ष नहीं निकलता उनका आंदोलन जारी रहेगा












