shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

बर्नपुर में ईस्को की जमीन पर हो रहे निर्माण कार्यों की वैधता पर पार्षद अशोक रूद्र ने उठाया सवाल

1 min read

बर्नपुर :बर्नपुर में ईसको की जमीन पर चल रहे दो निर्माण कार्यों को लेकर टीएमसी पार्षद अशोक रूद्र ने सवाल उठाया उन्होंने कहा कि जिस जमीन पर यह दो निर्माण कार्य हो रहे हैं वहां पर पहले दो छोटे-छोटे दुकान थे एक शिव मंदिर था वहां पर गणेश पूजा हुआ करता था लेकिन अब वहां पर दो बड़े-बड़े कई हजार स्क्वायर फीट के भवनों का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि इलाके के लोगों ने छोटे किसानों ने उन्हें इससे संबंधित एक ज्ञापन सोपा था और यह पता लगाने का अनुरोध किया था कि यह जो निर्माण कार्य हो रहा है वह कानूनी है या गैरकानूनी उन्होंने कहा कि यहां पर ईसको द्वारा बताया गया था कि एक आउटलेट का निर्माण किया जा रहा है जिसे लेकर किसी ने कोई विरोध नहीं किया क्योंकि यहां पर शिव मंदिर था दो दुकानें थी और गणेश पूजा हुआ करता था इसलिए प्रारंभिक स्तर पर ईसको को थोड़ी परेशानी जरूर हुई लेकिन स्थानीय पार्षद होने के नाते उन्होंने ईसको और स्थानीय लोगों के साथ बैठकर मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकाल लिया लेकिन अब स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर अवैध रूप से दो निर्माण कार्य किया जा रहे हैं अशोक रूद्र ने सवाल किया कि जब स्थानीय दुकानदारों को अपनी छोटी-छोटी दुकानों में कोई मरम्मत का काम भी करना पड़ता है तो उसकी अनुमति ईसको अधिकारियों से मिलने में दुकानदारों के तलवे घिस जाते हैं और यहां पर दो बड़े भवन बनाए जा रहे हैं जिसे लेकर लोगों के मन में संदेह है कि यह अवैध हो सकते हैं यह चीज ईसको अधिकारियों की नजर से कैसे बच गई। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर जब स्थानीय लोगों ने विरोध किया था तब इसको के अधिकारियों द्वारा लोगों को आश्वासन दिया गया था कि शिव मंदिर के लिए दूसरी जगह प्रदान की जाएगी और गणेश पूजा के लिए भी दूसरी जगह पर इंतजाम कर दिया जाएगा लेकिन वैसा कुछ भी नहीं हुआ लेकिन इसी बीच स्थानीय लोगों का यह कहना है कि यहां पर अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है अशोक रूद्र ने आरोप लगाया कि ईसको के अधिकारियों के एक वर्ग के मिली भगत के बिना यह हो नहीं सकता उन्होंने कहा कि इसे लेकर वह ईसको के उच्च अधिकारियों को भी बताएंगे मुख्यमंत्री को बताएंगे और दिल्ली में ईसको के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी देंगे उन्होंने कहा कि ईसको के अधिकारियों को यह बताना होगा कि जो दो निर्माण हो रहे हैं वह कानूनी है या गैर कानूनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page