श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया ने आरपीएफ पर लगाया रेलवे हाकरों को परेशान करने का आरोप
1 min read
आसनसोल :तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयुसी नेता राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में आज आसनसोल रेलवे स्टेशन के सात नंबर प्लेटफार्म के पास रेलवे हाकरों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया इस बारे में राजू अहलूवालिया ने कहा कि पूरे देश में हर रेलवे स्टेशन पर हाकर हाकरी करते हैं इसी से उनकी रोजी-रोटी चलती है लेकिन आसनसोल रेलवे स्टेशन में आरपीएफ द्वारा हाकरों को परेशान किया जा रहा है एक-एक हाकर पर तीन-तीन मामले दर्ज किये जा रहे हैं उनके सामानों को जप्त कर लिया जा रहा है जिससे हाकरों को परेशानी हो रही है उन्होंने कहा कि आज 7 नंबर प्लेटफार्म के पास विरोध प्रदर्शन किया गया कल रेलवे स्टेशन के मेंन गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और सोमवार को डीआरएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा उन्होंने कहा कि यहां पर ममता बनर्जी के नेतृत्व में जो सरकार चल रही है वह किसी पर जुल्म नहीं होने देती और इस तरह से आरपीएफ द्वारा हाकरों को परेशान करने की कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा












