पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने नवनिर्मित कन्यापुर चौकी का किया उद्घाटन
1 min read
आसनसोल :आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत कन्यापुर चौकी का नए सिरे से निर्माण किया गया है। आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने इसका उद्घाटन किया इस मौके पर यहां आसनसोल उत्तर थाना प्रभारी अमित हालदार कन्यापुर चौकी प्रभारी के अलावा पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी उपस्थित थे पुलिस आयुक्त ने नवनिर्मित पुलिस चौकी का आधिकारिक उद्घाटन किया इस मौके पर सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि आसनसोल उत्तर थाना प्रभारी और कन्यापुर चौकी प्रभारी के संयुक्त प्रयास से कन्यपुर चौकी का नए तरीके से निर्माण किया गया है यहां पर चौकी प्रभारी के लिए कमरा बनाया गया है इसके अलावा जो जांच प्रभारी रहेंगे उनके लिए अलग से कमरा बनाया गया है बैरक का निर्माण किया गया है जिससे पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था की रक्षा करने के काम में और सहूलियत होगी। इसके साथ ही यहां पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी के नेतृत्व में वृक्षारोपण अभी किया गया












