महीशीला के पूर्व पाड़ा में एक युवक की संदिग्ध व्यवस्था में मौत हत्या की जताई जा रही है आशंका
1 min read
आसनसोल के मोहिशीला कॉलोनी इलाके में स्थित चक्रवर्ती मोड इलाके के पूर्व पाड़ा क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई आशंका जताया जा रहा है कि उसकी हत्या की गई है हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है घटना की सूचना पाकर आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी मानस दास मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि एक युवक के संदिग्ध व्यवस्था में मौत हुई है।
मौत के असली वजह का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा शव को आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया है उन्होंने इस घटना की पूरी जांच की मांग की। वहीं मृतक निरंजन पाल के भाई मनोरंजन पाल ने कहा कि वह पूर्व पाड़ा में एक निर्माण अधीन फ्लैट में सुरक्षाकर्मी के रूप में काम करता था कल देर रात उसकी मौत की खबर मिली जब वह घटनास्थल पर गए तो देखा कि निरंजन का शरीर खुन से लथपथ है देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी भारी वस्तु से पीट-पीट कर उसकी हत्या की गई है












