shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से हुआ सावन मेले का आयोजन

1 min read

आसनसोल : आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से आज आसनसोल क्लब में सावन मेला 2025 का आयोजन किया गया ज्ञात हो कि मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से हर साल सावन मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें आसनसोल तथा आसपास के इलाकों के अलावा अन्य राज्यों से भी महिलाएं आती हैं और अपने हाथों से बनाए गए सामग्रियों का स्टाल लगती हैं इस साल 52 स्टाल लगाए गए हैं इनमें विभिन्न प्रकार के ड्रेस मटेरियल परिधान इमिटेशन ज्वेलरी के अलावा अन्य विभिन्न चीजों के स्टॉल लगाए गए हैं यह एकदिवसीय सावन मेला है इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके द्वारा बनाए गए सामग्रियों के लिए एक मंच प्रदान करना है आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा आयोजित आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक उपस्थित थे

0-0x0-0-0#

इसके अलावा आसनसोल नगर निगमके चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरदास चटर्जी बर्नपुर बालाजी धाम के भैयाजी पवन गुटगुटिया नरेश अग्रवाल द हेरिटेज स्कूल से प्रमोद सापरा नीलम सापरा के अलावा तमाम विशिष्ट लोक उपस्थित थे यहां पर सभी आमंत्रित अतिथियों ने कर के कार्यक्रम की शुरुआत की इसके बाद आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से स्वागत गीत गया गया संगठन की तरफ से सभी आमंत्रित अतिथियों को मोमेंटो देकर और संगठन का उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत सभी अतिथियों ने विभिन्न स्टॉल घूम कर यहां पर लगाए गए सामग्रियों का निरीक्षण किया और आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति के प्रयास की सराहना की मलय घटक ने कहा के जिस तरह से संगठन की तरफ से हर साल सावन मेले का आयोजन किया जाता है इसके अलावा और भी विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य किए जाते हैं यह दिखाता है कि आज के जमाने में महिलाएं पुरुषों से किसी भी चीज में काम नहीं है मंत्री ने कहा कि वह हमेशा संगठन के साथ हैं और कभी भी किसी भी चीज की जरूरत होगी वह अपनी क्षमता अनुसार जरूर सहयोग करेंगे वही अमरनाथ चटर्जी ने भी मारवाड़ी महिला समिति की सराहना की और कहा कि सिर्फ सावन मेला ही नहीं संगठन की तरफ से पूरे साल इस तरह के सामाजिक कार्य किए जाते हैं जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है कार्यक्रम के दौरान आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से रेखा गाढ़िवान मधु डुमरेवाल कांता खेमका निधि पसारी कीर्ति खेतन के अलावा संगठन की तमाम सदस्याएं उपस्थित थीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page