रथ यात्रा को लेकर जमुड़िया थाने की तरफ से हुआ बैठक का आयोजन
1 min read
जामुड़िया : जामुड़िया थाना की ओर से होने वाले सथयात्रा को लेकर जामुड़िया थाना के सभागार में सभी रथयात्रा कमिटीयो को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया इस मौके पर एसीपी सेन्ट्रल विमान कुमार मिर्धा सीआई सुशांतो चटर्जी जामुड़िया थाना प्रभारी सोमेन्द्र नाथ ठाकुर श्रीपुर फाड़ी इंचार्ज मेहराज अंसारी चुरूलिया फाड़ी इनचार्ज सुशोभन बैनर्जी ट्रफिक ओसी सुबीर सेन केंदा फाड़ी इंचार्ज लक्खीनरायन दे ब्लाक एक अध्यक्ष सुब्रतो अधिकारी महेश सवाड़िया उपस्थित थे।
कमेटी के मेंबरों को संबोधित करते हुए विमान कुमार मिर्धा ने बताया की पुलिस के रिकॉर्ड में जमुड़िया इलाके में आठ कमेटी के नाम पंजीकृत हैं लेकिन उन्हें यह पता है कि जमुरिया बहुत बड़ी जगह है और सिर्फ आठ कमेटी रथ यात्रा नहीं निकलती और भी कमेटी की तरफ से रथ यात्रा निकाली जाती है लेकिन थाना में उनका पंजीकरण नहीं होता है उन्होंने रथ यात्रा निकालने वाले कमिटियों से अनुरोध किया कि वह थाना में पंजीकरण कराएं क्योंकि यह बहुत जरूरी है ताकि पुलिस के पास रिकॉर्ड रहे। उन्होंने कहा कि पंजीकरण की यह प्रक्रिया बेहद सरल है रथ यात्रा निकालने वाली कमेटी को सिर्फ इतना बताना होगा कि वह कितने बजे रथ यात्रा निकालेंगे और किस मार्ग से उनकी यात्रा जाएगी इसके लिए उच्च अधिकारियों तक भी जाने की आवश्यकता नहीं है पुलिस प्रशासन के निचले स्तर पर ही उन्हें अनुमति मिल जाएगी और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के बंदोबस्त किए जाएंगे












