मुख्यमंत्री के निर्देशों को धत्ता बता कर कुल्टी में बालू के अवैध कारोबार का लग रहा है आरोप
1 min read
कुल्टी :मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कड़े निर्देश के बावजूद बालू का अवैध कारोबार चल रहा है। कुल्टी थाना अंतर्गत साकतोड़िया चौकी क्षेत्र के रक्ता के डिसेरगढ़ नदी घाट से अवैध बालू कारोबार चल रहा है आऱोप है कि पुलिस सब जानकर भी खामोश है। ट्रैक्टर के चालक ने बताया कि उनके पास बालू का कोई चालान नहीं है जो भी कहना है ट्रैक्टर के मालिक कहेंगे हालांकि इस बारे में कुल्टी ब्लॉक युवा टीएमसी अध्यक्ष ने कहा की पुलिस तथा बीएलआरओ अभियान चलाता है अगर ऐसा कुछ हो रहा है तो पुलिस और बीएलआरओ को ही देखना होगा। इस बारे में बीएलआरओ अधिकारी राजकुमार मुखर्जी ने कहां की लगातार अभियान चलाया जा रहा है लेकिन यहां सवाल यह खड़ा होता है कि अगर लगातार अभियान चलाया जा रहा है तो बालु की तस्करी कैसे हो रही है। इस बारे में कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुकांत दास ने कहा कि कुल्टी में अवैध बालू कारोबार चल रहा है। ज्यादातर यह सब डिसेरगढ़ और रक्ता घाट से हो रहा है। बालु निकाल कर तस्करी की जा रही है। यह सब कुछ पिछले कई वर्षों से चल रहा है कांग्रेस की तरफ से लेकर प्रशासन को ज्ञापन भी दिया गया है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ उनका आरोप है कि प्रशासन की मदद से यह सब कुछ चल रहा है इस बारे में कांग्रेस की तरफ से आंदोलन किया जाएगा बालू अवैध रूप से निकाले जाने से नदी की गति परिवर्तित हो रही है इस विषय में कुल्टी के भाजपा विधायक डॉ अजय पोद्दार का आरोप है कि सरकार की मदद से यह अवैध कारोबार चल रहा है पैसे के लिए सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा यह सब कुछ किया जा रहा है












