shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

कांग्रेस द्वारा कल किया जाएगा आसनसोल उतर थाने का घेराव

1 min read

आसनसोल :कांग्रेस द्वारा आज घोषणा की गई कि कल यानी शुक्रवार को आसनसोल नॉर्थ थाना का घेराव किया जाएगा इसे लेकर कांग्रेस नेता शाह आलम ने कहा कि कल कांग्रेस की तरफ से आम जनता की नुमाइंदगी करते हुए आम जनता की तरफ से नॉर्थ थाने का घिराव किया जाएगा शाह आलम ने बताया कि कुछ दिनों पहले आसनसोल उत्तर थाना द्वारा रेल पार इलाके के एक समाजसेवी और सोशल मीडिया के जरिए लोगों की समस्याओं को उजागर करने वाले व्यक्ति नियाज अहमद के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया था वह अभी भी जेल में बंद है शाह आलम ने कहा कि 2 दिन बाद 7 तारीख को बकरीद का त्यौहार है और उसे त्योहार के समय जेल में रहना पड़ेगा। शाह आलम ने कहा कि नियाज अहमद ने कोई अपराध नहीं किया है उसने सिर्फ 28 नंबर वार्ड में पानी की समस्या को सोशल मीडिया के जरिए उजागर किया था लेकिन टीएमसी के कुछ नेताओं के इशारे पर उसके खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज करवा दिया गया और उसे जेल में डाल दिया गया कांग्रेस नेता ने इस बात पर हैरानी जताई कि टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल एक ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी के परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता लेकिन सिर्फ लोगों की समस्याओं को और वह भी पानी जैसी बुनियादी समस्या को उजागर करने के लिए नियाज अहमद को हत्या की कोशिश जैसे मामले में आरोपी बना दिया गया वहीं एक और व्यक्ति डब्लू पासवान जो हजरत मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करता रहा है उसके खिलाफ उत्तर थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज की गई है लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया जाता और ना ही भाजपा के उन नेताओं को गिरफ्तार किया जाता है जिन्होंने कुछ दिन और पहले आसनसोल उत्तर थाने में बवाल काटा था यहां तक की उत्तर थाने के मुख्य द्वार को बाहर से बंद करने की कोशिश भी की थी जबकि नियाज अहमद को सिर्फ लोगों की समस्या को उजागर करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया इसी के खिलाफ कल कांग्रेस की तरफ से आम जनता के प्रतिनिधि के तौर पर उत्तर थाने का घिराव किया जाएगा वहीं कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा ने भी इस बात पर हैरानी जताई कि नियाज अहमद ने ऐसी क्या गलती या ऐसा क्या अपराध किया था जिसके लिए उसके खिलाफ इतनी सख्त धाराओं में मामला दर्ज करके उसे जेल के अंदर डाल दिया गया नियाज अहमद एक समाजसेवी है और सोशल मीडिया के जरिए लोगों की समस्याओं को उजागर करते रहता है 24 तारीख को भी यहां पर पानी की समस्या को लेकर एक वीडियो बना रहा था लेकिन जिस तरह से उसके खिलाफ टीएमसी के कुछ नेताओं के इशारे पर गंभीर धाराओं में मामले दर्ज कर दिए गए वह दिखाता है कि यहां पर पुलिस का राजनीतिकरण हो चुका है कांग्रेस पार्षद ने आरोप लगाया कि जो बंगाल अपने गंगा जमुनी तहजीब के लिए जानी जाती थी अब इस बात का अंदेशा खड़ा हो गया है कि कहीं पुलिस अपनी वर्दी की आड़ में बंगाल में सांप्रदायिकता को बढ़ावा तो नहीं दे रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page