वक्फ कानून के खिलाफ पश्चिम बर्धमान जिला शासक का सौंपा गया ज्ञापन
1 min read
आसनसोल :केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में वक्फ अमेंडमेंट बिल 2025 को पास कराकर उसे कानून का रूप दिया गया था लेकिन विभिन्न मुस्लिम संगठनों की तरफ से इसका विरोध किया जा रहा है ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा शुरू से ही इसका विरोध किया जाता रहा है आज और इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के निर्देश पर तहफ्फुजे अवकाफ कमिटि पश्चिम बर्धमान जिला के तरफ से पश्चिम बर्दवान के जिला शासक को ज्ञापन सोपा गया इस ज्ञापन के जरिए उन्होंने देश के राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि इस कानून को रद्द किया जाए क्योंकि यह कानून देश के संविधान और देश के नागरिकों के मौलिक अधिकार के खिलाफ है इसबारे में संगठन के कन्वीनर मोहम्मद सैयद असद कासमी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो वक्फ कानून बनाया गया है वह संविधान के खिलाफ है और नागरिकों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है इसके लिए ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तब से इसका विरोध करता रहा है जब से यह बिल की शक्ल में संसद में पेश हुआ था अब जबकि इसे कानून बना दिया जा चुका है ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के नेतृत्व में विभिन्न मुस्लिम संगठनों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है इतना ही नहीं देश के अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी इसका विरोध कर रहे हैं क्योंकि यह मौलिक अधिकारों का हनन करती है इसके लिए आज पूरे देश के साथ-साथ पश्चिम बर्दवान जिले में भी जिला शासक को ज्ञापन सोपा जा रहा है और इसके जरिए देश के राष्ट्रपति से यह अनुरोध किया जा रहा है कि इसको वापस लिया जाए उन्होंने कहा कि जब तक इस कानून को वापस नहीं लिया जाता तब तक उनका शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा












