बर्नपुर गुरुद्वारे के ऊपर चल रहे गुरु नानक गर्ल्स हाई स्कूल में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए डीआई ऑफिस को ज्ञापन
1 min read
आसनसोल :आज बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में डीआई कार्यालय को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस बारे में परमजीत सिंह ने बताया की बंगाल में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है ठीक उसी प्रकार से बर्नपुर गुरुद्वारे के उपर जो स्कुल है उसमें भी व्यापक भ्रष्टाचार हो रहा है उन्होंने कहा कि यह सरकारी स्कूल है स्कूल में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर वह लोग पिछले लगभग 8 वर्षों से जिला शासक सहित सरकार के विभिन्न दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं और शिकायत कर रहे हैं उन्होंने कहा कि गुरु नानक गर्ल्स हाई स्कूल मैं सेवानिवृत्त क्लर्क विजय पटेल और उनकीपत्नी सेवानिवृत्ति टीचर इंचार्ज शाहिदा परवीन भ्रष्टाचार में लिप्त हैं उनके साथ पूर्व प्रधान और स्कूल के स्वघोषित कमेटी अध्यक्ष चरणजीत सिंह भी इसमें शामिल है उन्होंने कहा कि उनसे आरटीआई के माध्यम से और अन्य माध्यमों से पूछा गया है के वह कागज पेश करें जिससे यह साबित होगा कि वह स्कूल कमेटी के अध्यक्ष हैं लेकिन अभी तक वह कोई कागज पेश नहीं कर पाए हैं उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से एक अधिसूचना जारी की गई थी जिसमें यह कहा गया था कि 2022 के बाद जितने भी स्कूल कमेटी है उनका रिनिव्युल नहीं होगा ऐसे में चरणजीत सिंह खुद को कैसे गुरु नानक गर्ल्स हाई स्कूल के कमेटी का अध्यक्ष बता रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां पर सरकारी पैसे का दुरुपयोग हो रहा है उसका गबन किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बर्नपुर गुरुद्वारा के ऊपर जो स्कूल चल रहा है वह सरकारी स्कूल है लेकिन जहां पर वह स्कूल बना हुआ है वह सरकारी जमीन नहीं है सिख समाज की जमीन है ऐसे में किसी सिख समाज के जमीन पर सरकारी भवन का निर्माण कैसे हो सकता है वह भी समाज को बिना बताए इसके अलावा उन्होंने कहा कि स्कूल के सेवानिवृत्त क्लार्क और टीचर इंचार्ज अभी भी स्कूल के मामलों में हस्तक्षेप कर रहे हैं उन्होंने कहा कि अगर इन चीजों पर लगाम नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा परमजीत सिंह ने बताया कि आज के ज्ञापन के माध्यम से डीआई को 30 दिनों का समय दिया गया है।












